स्वप्नदोष: पांच बड़े तथ्य

स्वप्नदोष - बीच रात में अपनी चादर गीली और चिपचिपी महसूस करके जागना। अजीब और अस्वाभाविक?
और क्या इसका कोई 'इलाज' है? आगे पढ़िए जानने के लिए स्वप्नदोष पर पूरी जानकारी, हमारे 'पांच बड़े तथ्य' श्रंखला में।
स्वप्नदोष क्या होता है?
आपके सोते समय वीर्य का स्त्राव को स्वप्नदोष कहते हैं. चाहे आपका लिंग तना हुआ हो या नहीं, वीर्य आपके लिंग से अपने आप बाहर निकल जाता है। जी हाँ, अपने बिस्तर में पेशाब नहीं किया है, लेकिन आपका वीर्यपात हुआ है!
कुछ लड़कों के लिए, स्वप्नदोष उनका पहला वीर्यपात भी हो सकता है। और आपको बिना सेक्स के बारे में सोचे भी स्वप्नदोष हो सकता है।
वीर्यपात के बारे में और पढ़ें और किशोरावस्था में आपके शरीर में क्या क्या बदलाव आते हैं।
क्या स्वप्नदोष होना नोर्मल है?
स्वप्नदोष होने में कोई खराबी नहीं है। यह बड़े होने का स्वाभाविक हिस्सा है। अगर आपको बहुत ज्यादा स्वप्नदोष भी होता है, इसका मतलब यह नहीं की आपके शरीर में कोई खराबी है। और इस से आपके शरीर और सेहत पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता।
कुछ लोगों को हफ्ते में कई बार स्वप्नदोष होता है। और कुछ को अपनी पूरी ज़िन्दगी में केवल कुछ ही बार स्वप्नदोष होता है। जैसे-जैसे आप उम्र में बड़े होते हैं, स्वप्नदोष होने की संभावना उतनी ही घट जाती है।
'इलाज' है
क्यूंकि कुछ संस्कृतियों और धर्मों में, स्वप्नदोष को बुरा और स्वस्थ्य के लिए हानिकारक समझा जाता है, लोग अक्सर स्वप्नदोष के घरेलू इलाज करने में जुट जाते हैं। उदहारण के तौर पर कुछ हर्बल गोलियां या टी. वी. देखना छोड़ देना या फिर मॉस खाना छोड़ देना। इसमें से कुछ भी काम नहीं करेगा!
लेकिन असल में, एक ऐसी चीज़ है जो की स्वप्नदोष होने की संभव घटा सकती है: हस्तमैथुन! आप जितना ज्यादा हस्तमैथुन करेंगे, उतना ही कम स्वप्नदोष आपको होगा, ऐसा रिसर्च दर्शाता है। और रिकोर्ड के लिए - हस्तमैथुन से आपको किसी भी तरह का नुक्सान नहीं पहुचता।
पढ़िए - स्वप्नदोष से जुड़े मिथ्या और कैसे एक स्वप्नदोष ने दिया एक लड़के को एक डरावना सपना।
महिलाएं और स्वप्नदोष
अधिकतर लोगों को लगता है की स्वप्नदोष केवल लड़कों को ही होता है, लेकिन नहीं, यह सच नहीं है! 40 प्रतिशत महिलाओं को अपनी ज़िन्दगी में कभी न कभी 'स्वप्नदोष' ज़रूर होता है। योनि फिर गीली और चिकनी हो जाती है।
महिलाओं को सोते हुए गहन ओर्गास्म भी हो सकते हैं, जो की ज़रूरी नहीं की सेक्स सम्बन्धी कामुक सपनों की वजह से हो। और पुरुषों के स्वप्नदोष की तरह, यह बिलकुल नोर्मल है और चिंता करने जैसी कोई बात नहीं!
महिलाओं के स्वप्नदोष पर अधिक जानकारी, और पढ़िए आंटी जी को महिलाओं के स्वप्नदोष के बारे में क्या कहना है।
वर्जित सपने
आपका दिमाग आपके सेक्स से भरे कामुक सपनों को वर्जित कर सकता है! तो शायद आपको लगे की आपके सपने कामुक नहीं हैं, लेकिन आपका दिमाग शायद कुछ इशारा कर रहा हो। उदहारण के तौर पर - पुरुष शायद योनि का सपना ना देखें, लेकिन सुरंगों का सपना देखें। और महिलाएं जो की सीगार, चिमनी या रोकिट का सपना देख रही हों, असल में शायद लिंग के बारे में सपना देख रही हों!
तो अगली बार जब आपको स्वप्नदोष हो, और आप सिर्फ पहाड़ी इलाकों के बारे में सपने देखें, तो दोबारा सोचिये - शायद आपके दिमाग ने स्तन का सपना वर्जित कर दिया हो!
ऐसा उन लोगों के साथ और ज्यादा होता है जिन्हें लगता है की सेक्स के बारे में खुलकर सोचना और सपने देखना अच्छा नहीं समझा जाता।
No comments:
Post a Comment