ads

LightBlog

Breaking

LightBlog

Friday, 29 July 2016

क्या यह पता लगाया जा सकता है की लड़की कुंवारी है या नहीं?

क्या यह पता लगाया जा सकता है की लड़की कुंवारी है या नहीं?

नहीं, ज्यादातर चिकित्सक या डाक्टर भी यह नहीं बता सकते हैं। यदि लड़की की झिल्ली मोटी हो या उनके योनिद्वार (वजाइनल ओपनिंग) को ढकती हो, ऐसी स्थिति में शायद चिकित्सक लड़की के कौमार्य के बारे में बता सकते हैं।

क्या खेलकूद के समय या ,का उपयोग करने से झिल्ली टूट सकती है?

खेलकूद के समय या टैम्पान का उपयोग करने से झिल्ली खिंच या टूट सकती है, पर यह झिल्ली के आकार, माप एवं मोटाई पर निर्भर करता है।

क्या पहली बार सेक्स करते समय हमेशा दर्द होता है?

नहीं। यदि लड़की व महिला तनाव मुक्त हों और यौन रुप से उत्तेजित हों तो संभवतः दर्द नहीं होता है। यदि वे तनाव में हैं तो योनि (वेजाइना) सूखी हो सकती है या कस सकती है। इससे झिल्ली के फ़टने एवं सेक्स के समय दर्द होने की संभावनाएँ बढ़ सकती हैं। पहली बार में लोग अक्सर अधिक उत्याह या घबराहट महसूस करते हैं अतः ऐसा आसानी से हो सकता है पर यदि दोनों संबंध बनाने में या सेक्स आरंभ करने में अपना समय लें तो संभवतः दर्द नहीं होगा।

कौमार्य क्या है?

सभी लोग इस बात से सहमत हैं की लड़का हो या लड़की, यदि उन्होंने कभी सेक्स नहीं किया है तो वे कुंवारे कहलाते हैं। हालांकि बहुत लोगों का मानना है की लड़कियों का कौमार्य झिल्ली के मौज़ूद होने या कायम होने पर निर्भर करता है। पर झिल्ली किसी भी प्रकार का सेक्स किये बिना ही कई और तरीकों से भी खिंच या टूट सकती है। यह सत्य नहीं है की किसी लड़की की झिल्ली से यह पता लगाया जा सके की उन्होंने सेक्स किया है या नहीं।

No comments:

Post a Comment

Adbox