क्या आप जानती हैं की वल्वा कैसी दिखती है? एक आइने की मदद से आप वल्वा
को अच्छी तरह से देख व महसूस कर सकती हैं, की उसके विभिन्न अंग, कैसे दिखते
या महसूस होते हैं।- यह सुनिश्चित कर लें की आप अकेली हैं और कोई इस वक्त, अंदर नहीं आ जाएगा। ’किसी तकिए का टेक लगा कर ऐसे बैठिए ताकी दोनों टांगों के बीच का हिस्सा खुल जाए या आइने से नज़र आए। आइना लीजिए, और अपनी योनि के बाहरी होंठ को थोड़ा खींच कर अलग करके अब आप आइने में उसकी छवि देख सकतीं हैं।
- ध्यान से देखने के अलावा, योनि (वजाइना) को महसूस भी कर सकतीं हैं।
महीला परिच्छेदन (फीमेल जनाइटल कटिंग) महीला के जननांगों पर क्या असर करता है, महिला परिच्छेदन भाग देखें।

यह जानकारी क्यों ज़रुरी है?
अपने शरीर के बारे में जानकारी होना, दोनों ज़रुरी और उपयोगी है। इसी से आप पूरी तरह जान पाएंगीं की आप कैसी दिखती हैं।
आप यह भी जान पाएंगीं की आपको क्या अच्छा लगता है और क्या नहीं। अतः सेक्स के समय अपने साथी को बता सकतीं हैं की उन्हें क्या पसंद है।
कोई भी दो लड़कियाँ या महिलाएँ एक जैसी नहीं होतीं, अतः उनके वल्वा या जननांग नीचे दिए गये चित्रों से अलग दिख सकते हैं।
साफ़-सफ़ाई
टागों के बीच एवं बाहरी होंठ को साबुन से धोना ठीक हो सकता है पर बाहरी और भीतरी होंठ (लेबिया) के बीच या योनि के अन्दर साबुन का इस्तेमाल गलत हो सकता है।
साबुन योनि में जीवाणु के प्राकृतिक संतुलन को बिगाड़ सकता है जिससे फफूंद (फ़ंगल) संक्रमण होने की संभावना बढ़ सकती है। इससे खुजली और जलन हो सकती है या संभोग के दौरान दर्द भी हो सकता है। पर यदि आप योनि को साबुन से धोना चाहें तो किसी सौम्य साबुन का उपयोग कर सकती हैं ना की किसी तेज़ खुशबू वाले साबुन या पदार्थों से।


No comments:
Post a Comment