ads

LightBlog

Breaking

LightBlog

Friday, 29 July 2016

क्या पहली बार सेक्स करते समय हमेशा दर्द होता है?


FAQsक्या खेलकूद के समय या ,का उपयोग करने से झिल्ली टूट सकती है?


खेलकूद के समय या टैम्पान का उपयोग करने से झिल्ली खिंच या टूट सकती है, पर यह झिल्ली के आकार, माप एवं मोटाई पर निर्भर करता है।

क्या पहली बार सेक्स करते समय हमेशा दर्द होता है?

नहीं। यदि लड़की व महिला तनाव मुक्त हों और यौन रुप से उत्तेजित हों तो संभवतः दर्द नहीं होता है। यदि वे तनाव में हैं तो योनि (वेजाइना) सूखी हो सकती है या कस सकती है। इससे झिल्ली के फ़टने एवं सेक्स के समय दर्द होने की संभावनाएँ बढ़ सकती हैं। पहली बार में लोग अक्सर अधिक उत्याह या घबराहट महसूस करते हैं अतः ऐसा आसानी से हो सकता है पर यदि दोनों संबंध बनाने में या सेक्स आरंभ करने में अपना समय लें तो संभवतः दर्द नहीं होगा।

कौमार्य क्या है?

सभी लोग इस बात से सहमत हैं की लड़का हो या लड़की, यदि उन्होंने कभी सेक्स नहीं किया है तो वे कुंवारे कहलाते हैं। हालांकि बहुत लोगों का मानना है की लड़कियों का कौमार्य झिल्ली के मौज़ूद होने या कायम होने पर निर्भर करता है। पर झिल्ली किसी भी प्रकार का सेक्स किये बिना ही कई और तरीकों से भी खिंच या टूट सकती है। यह सत्य नहीं है की किसी लड़की की झिल्ली से यह पता लगाया जा सके की उन्होंने सेक्स किया है या नहीं

No comments:

Post a Comment

Adbox