ads

LightBlog

Breaking

LightBlog

Friday, 29 July 2016

अपना कौमार्य कैसे खोया जा सकता है?


अपना कौमार्य कैसे खोया जा सकता है?


अपना कौमार्य खोने के लिए किसी किस्म का सेक्स करना चाहिए, कौन से किस्म का, इस पर कुछ संदेह है! इस बारे में लोगों के अलग अलग मत हैं। क्या यह केवल योनि मैथुन (इंटरकोर्स), यानी योनि में लिंग प्रवेशित सेक्स से ही हो सकता है? या गुदा मैथुन (एनल इंटरकोर्स) भी इसमें सम्मिलित किया जा सकता है? और मुख मैथुन (ओरल सेक्स) के बारे में क्या विचार हैं?
इस बारे में अलग अलग लोगों के विभिन्न मत हैं और यह काफ़ी कुछ उनके धर्म एवं संस्कृति पर भी निर्भर करता है। पर सभी लोग यह मानते हैं की हस्तमैथुन (मास्टरबेशन) करने से कौमार्य ख़त्म नहीं होता है। और यह अपने शरीर को जानने और यह महसूस करने का अच्छा तरीका है की स्वयं को क्या पसंद है।

सेक्स करने के तरीके - क्या इससे कौमार्य ख़त्म होता है?

हस्तमैथुन (खुद को उत्तेजित करके, संतुष्टि प्राप्त करना - नहीं
·         चूमना, थपथपाना, महसूस करना, स्पर्श करना - नहीं
·         मुख मैथुन (मुँह से योनि या लिंग को उत्तेजित करना) - इस पर संस्कृति एवं परम्परा के आधार पर एवं व्यक्ति से व्यक्ति की राय भिन्न है।
·         गुदा मैथुन (लिंग का गुदा में प्रवेश) - इस पर संस्कृति एवं परम्परा के आधार पर एवं व्यक्ति से व्यक्ति की राय भिन्न है।
·         योनि में लिंग प्रवेशित सेक्स - हाँ

No comments:

Post a Comment

Adbox